युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कटेया में श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। विजयादशमी (10वें दिन) मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा समिति 'युवा रुद्र दल' द्वारा जगत जननी जगदंबा स्वरूप 51 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया।

कटेया/गोपालगंज : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कटेया में श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। विजयादशमी (10वें दिन) मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा समिति 'युवा रुद्र दल' द्वारा जगत जननी जगदंबा स्वरूप 51 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं के पैर पखारकर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया। कन्या पूजन के उपरांत समिति की ओर से मेले में आए श्रद्धालु भक्तों के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन - अध्यक्ष अभय शर्मा

युवा रुद्र दल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अभय शर्मा ने हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन संपूर्ण बाजार वासियों एवं क्षेत्र वासियों के अटूट सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि आगामी वर्षों में भी इस तरह का आयोजन और भी भव्य रूप से निरंतर होता रहेगा।

विशाल आयोजन में कई लोग शामिल रहे

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में युवा रुद्र दल के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर दिया। दल के सक्रिय सदस्यों में मुख्य रूप से विशाल मद्धेशिया, प्रत्यूष चतुर्वेदी उर्फ मनू बाबा, अमित शर्मा, लव बरनवाल, विक्की जायसवाल, आयुष बरनवाल उर्फ शिबू, बिच्छू मद्धेशिया, विजय बरनवाल, अर्जुन पांडे, अशीष बरनवाल, विनय गुप्ता और अभिषेक शर्मा सहित दल के दर्जनों कार्यकर्ता पूरे समय मुस्तैद और सक्रिय रहे।

प्रशासन की मुस्तैदी से पेश हुई सौहार्द की मिसाल

युवा रुद्र दल की इस अनुकरणीय पहल और स्थानीय प्रशासन के चुस्त पहरे ने कटेया के इस दशहरे को न सिर्फ भव्य बनाया, बल्कि आपसी सौहार्द और सुरक्षा की एक नई मिसाल भी पेश की है। मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस उल्लास भरे त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने वाले या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को कतई बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इसी चौकसी के कारण पूरा मेला शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।

गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट

Trending News

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
21 अक्टूबर 2026, 4:58 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
21 अक्टूबर 2026, 4:55 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
21 अक्टूबर 2026, 4:45 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
21 अक्टूबर 2026, 4:38 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
21 अक्टूबर 2026, 4:30 PM