गोपालगंज: जिले के भोरे में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को धरातल पर उतारने और आम जनता तक इसका लाभ पहुँचाने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। आज इसी कड़ी में गुरुवार को भोरे प्रखंड परिसर में विद्युत विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, हालांकि इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आकर्षित करने का प्रयास पदाधिकारी के द्वारा किया गया ताकि आम लोग अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठा सके.कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने योजना के तहत मिलने वाली भारी-भरकम सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में बताया गया कि घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार सरकार द्वारा भी अतिरिक्त अनुदान दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 30 हजार और बिहार सरकार द्वारा 10 हजार का अतिरिक्त अनुदान यानी कुल 40,000 की सब्सिडी दी जा रही है। जबकि 2 किलोवाट क्षमता पर: केंद्र सरकार की ओर से 60,हजार और बिहार सरकार की ओर से 20 हजार का अनुदान दिया जा रहा है।जबकि 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम 78,000 तक और बिहार सरकार द्वारा 20,000 का अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
बिजली विभाग के विद्युत अभियंता शिव शंकर कुमार ने ने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. ऑनलाइन पंजीकरण के उपर्युक्त चरणों को पूरा करने के बाद योजना का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। भोरे प्रखंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कई वरिष्ठ और क्षेत्रीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से अक्षय कुमार सिन्हा (सहायक विद्युत अभियंता, कुचायकोट, सुदीप कुमार कनीय विद्युत अभियंता, भोरे, अमित कुमार कनीय विद्युत अभियंता, विजयीपुर के साथ ही लाइनमैन कमलेश यादव, विवेक तिवारी, विक्की, रमेश कुशवाहा सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण व बिजली उपभोक्ता उपस्थित रहे। वही विभाग की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि गोपालगंज जिले के हर घर की छत पर स्वच्छ ऊर्जा का सूरज चमकेगा और लोगों को बिजली बिल से बड़ी राहत मिलेगी।
गोपालगंज (भोरे) से मंजेश की रिपोर्ट