बाहुबली विधायक अनंत सिंह फंसे भारी मुश्किल में, अश्लील डांस-हथियार केस की अब CID करेगी जांच

बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की मुसीबतें बढ़ने वाली है। डांस-हथियार केस में अब बाहुबली पर शिकंजा कसता जा रहा है। गोपालगंज के मीरगंज थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सीआईडी करेगी।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 29, 2026, 4:34:00 PM

बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की मुसीबतें बढ़ने वाली है। डांस-हथियार केस में अब बाहुबली पर शिकंजा कसता जा रहा है।  गोपालगंज के मीरगंज थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सीआईडी करेगी। सरकार के इस फैसले के बाद मामला और गंभीर होता जा रहा है। गोपालगंज पुलिस ने बिहार सीआईडी को केस ट्रांसफर भी कर दिया है। अब सीआईडी केस का नए सिरे से जांच करेगी।  

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस ने केस से जुड़े सभी दस्तावेज बिहार सीआईडी को सौंप दिए हैं और अब पूरे मामले की जांच नए सिरे से की जाएगी। मीरगंज में विधायक समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। आरोप है कि 2–3 मई को एक कार्यक्रम में विधायक पहुंचे थे, इस दौरान समर्थकों द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। अब केस की जांच औपचारिक रूप से CID को सौंप दी गई है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल बढ़ गई है। 30 मई को अग्रिम जमानत पर अदालत में सुनवाई होनी है। गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में 30 मई को अग्रिम जमानत के बिंदु पर सुनवाई होनी है।

यह मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव से जुड़ा हुआ है। 2 और 3 मई को विधायक अनंत सिंह जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मीरगंज थाना पुलिस ने इस मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। 

बीते दिनों गोपालगंज पुलिस ने मामले में दो नई धाराएं जोड़ने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था।  इस पर सुनवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सरकार ने जांच सीआईडी को सौंपने का फैसला लिया है। अब सीआईडी केस का नए सिरे से जांच करेगी। इस मामले में गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में 30 मई को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल बढ़ गई है। फ़िलहाल तो बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।