मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती

शनिवार की सुबह जलावन निकालने गए एक व्यक्ति को जहरीला सर्प ने डंस लिया। वहीं खना बना रही एक महिला को सर्प डंस लिया। दोनों को इलाज हेतु मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

मांझागढ़ (गोपालगज) : शनिवार की सुबह जलावन निकालने गए एक व्यक्ति को जहरीला सर्प ने डंस लिया। वहीं खना बना रही एक महिला को सर्प डंस लिया। दोनों को इलाज हेतु मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक का चिंताजनक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज चल रहा है। एक का  इलाज मांझा समुदायिक केंद्र में चल रहा है। 

दोनों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है

जानकारी के अनुसार, बरौली थाना क्षेत्र कमाल पुर गांव निवासी अरविंद रावत शनिवार की सुबह भोजन बनाने हेतु दलान में रखे जलावन को निकालने गए की जलावन पर बैठे जहरीले सर्प ने डंस लिया। घटना घटते ही परिजनों ने इलाज हेतु मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोपालगज रेफर कर दिया जहां इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ मांझागढ़ थाना क्षेत्र  भटवलिया गांव निवासी अजित सिंह की पत्नी मिंटू देवी खाना बना रही थी। इसी बीच सर्प ने डंस लिया। घटना घटते ही परिजनों ने इलाज हेतु मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।

गोपालगंज से कुमार अजय की रिपोर्ट