गोपालगंज। जिले में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से 13 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया गया है। तबादला सूची के अनुसार कई थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अनुसंधान और पर्यवेक्षण का जिम्मा मिला है।
जिन पुलिस पदाधिकारी को इधर से उधर किया गया है उनमें विजयीपुर के अपर थाना अध्यक्ष गुलाम। मुर्तजा को थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि विजयीपुर में कार्यरत थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार को बैकुंठपुर थाने का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं श्रीपुर के थानेदार प्रवीण कुमार को जादोपुर थाने का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीपुर थाने में तैनात शिल्पी कुमारी को श्रीपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।आशुतोष कुमार थानाध्यक्ष, गोपालपुर को थानाध्यक्ष, उचकागांव धर्मेंद्र कुमार थानाध्यक्ष, उचकागांव को अपर थानाध्यक्ष, बैकुण्ठपुर.परमेश कुमार सिधवलिया थाना (अनुसंधान इकाई) को थानाध्यक्ष, गोपालपुर।
वहीं राजीव रंजन अंचल निरीक्षक, मीरगंज को अंचल थानाध्यक्ष, मीरगंज (अतिरिक्त प्रभार: अंचल निरीक्षक), पु०नि० राजेश कुमार पर्यवेक्षी पदाधिकारी, कुचायकोट थानाथानाध्यक्ष, यातायात थाना (अतिरिक्त प्रभार: मुख्य पर्यवेक्षी पदाधिकारी, नगर थाना) नीरज पाण्डेय को थावे थाना (अनुसंधान इकाई से हटाकर विजयीपुर थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया हैं।
वहीं सुधीर कुमार पासवान को श्रीपुर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राजेश कुमार प्रभारी अपराध शाखा को पुलिस कार्यालय प्रभारी अपराध शाखा। अतिरिक्त प्रभार: हिन्दी शाखा पुलिस कार्यालय गोपालगंज भेजा गया है। खुर्शीद आलम नगर थाना पर्यवेक्षी को पदाधिकारी-02, नगर थाना बनाया गया हैं।
एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने लंबित मामलों और प्रभार का प्रभार-हस्तांतरण नियमपूर्वक संपन्न करें और अविलंब अपनी नई जिम्मेदारी संभालें। इस बड़े फेरबदल से जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट