फुलवरिया/गोपालगंज: फुलवरिया प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। शनिवार की दोपहर आयोजित इस रैली में एएनएम, जीएनएम आशा कार्यकर्ता समेत अस्पताल के कर्मी शामिल हुए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया के परिसर से शुरू हुई यह रैली थाना ब्लॉक के रास्ते होते हुए पुनः अस्पताल परिसर पहुंची। इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक भी किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि 22 से 26 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाकर दो-दो बूंद पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जाएगी।
यह अभियान राज्य के 31 जिलों में कुछ जिलों को छोड़कर चलाया जा रहा है। कोई बच्चा छूटे नहीं इसका खासकर ध्यान रखते हुए हर आशा एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इस कार्य में लगाया गया है। ताकि सत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
स्वास्थ्य प्रबंधक मंजय यादव ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी भी जानकारी और परामर्श के लिए अपने-अपने निकटतम क्षेत्र के आशा, एएनएम या आंगनबाड़ी सेविकाओं से संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा का नारा भी दिया गया है।
फुलवरिया/गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट