मुख्य सचिव की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन, इलाके में शोक की लहर

जिले से बड़ी खबर है। यहां राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन होने की सूचना है

गोपालगंज: जिले से बड़ी खबर है। यहां राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि राजधानी में उनका ऑपरेशन हुआ था। वहां से आने के दौरान उनकी तबियत बिगड गयी। इस घटना के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की चचेरी भाभी हृदय रोग से ग्रसित थी। राजधानी स्थित मेदांता अस्पताल में उनका सफल ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके परिजन आनन फानन में उन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार सहित पूरे हथुआ में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं, इस दौरान हथुआ अस्पताल की बदहाल व्यवस्था भी सामने आई। शव को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल के मॉर्चरी चैंबर का इस्तेमाल करने की कोशिश की गई, लेकिन वह लंबे वक्त से बंद पड़ा था। इसके बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल से मॉर्चरी चैंबर मंगवाया गया। इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


हथुआ से अरविंद सिंह की रिपोर्ट