चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना

गोपालगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा पुल के समीप आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान चाकू मार घायल कर रुपया एवं सोने की चेन छिनने का आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यक्ति के द्वारा मांझागढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

 गरीब दर्शन/ मांझागढ़/ गोपालगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा पुल के समीप आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गयी। मारपीट के  दौरान चाकू मार घायल कर रुपया एवं सोने की चेन छिनने का आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यक्ति के द्वारा मांझागढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज  कराई गयी है। 

जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी मनीष दुबे सोमवार को  सद्भावना कृषि सेंटर में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा पुल के पास पूर्व से घात लगाकर बैठे, दो लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया, तथा उनके पास से एक लाख रुपए व सोने की चेन छिन लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझा पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। इस संबंध में पीड़ित ने मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी कराई है। जिसमें इसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के सारिक शेख तथा प्यारे  उर्फ अरमान मियां को नामजद आरोपित बनाया है।

 थाना प्रभारी  निरंजन कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में मार पीट हुई है। चाकूबाजी का आरोप गलत है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 गरीब दर्शन/ मांझागढ़/ गोपालगंज अरविन्द सिंह की रिपोर्ट