गोपालगंज क़े भोरे क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर भाकपा-माले ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भोरे सिसई कल्याणपुर गांव में हुई हालिया चोरी की घटनाओं के विरोध में माले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए है और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए माले नेता सुभाष पटेल ने कहा कि भोरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने जिले के पुलिस कप्तान पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि एसपी काम करने से ज्यादा प्रचार-प्रसार में लगे रहते हैं, ऐसा लगता है कि वे पुलिस कप्तान कम और नेता या प्रचारक ज्यादा बन गए हैं।
माले नेताओं ने पुलिस को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अगले 7 दिनों के भीतर भोरे.सिसई कल्याणपुर में हुई चोरी कांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और सामान बरामद नहीं हुआ, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट