फुलवरिया (गोपालगंज) : फुलवरिया गांव में गुरुवार दोपहर एक घर के समीप बने सेफ्टी टैंक में करीब छह फीट लंबा कोबरा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। फन फैलाए कोबरा को देखकर घर के सदस्यों के साथ आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। कोबरा सेफ्टी टैंक के समीप फन फैलाकर बैठा हुआ था। उसकी लंबाई और खतरनाक अंदाज देखकर लोग सहम गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी सावधानी के साथ घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने छह फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
फुलवरिया (गोपालगंज) से संदीप कुमार की रिपोर्ट