बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, राजकिशोर सिंह बने छपरा के नये सिटी एसपी

बिहार पुलिस में बड़ा तबादला हुआ है। राज किशोर सिंह को छपरा का सिटी एसपी बनाया गया है। राज किशोर सिंह वर्तमान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, (एसडीपीओ) पटना सिटी के पद पर कार्यरत थे।

पटना। बिहार पुलिस में बड़ा तबादला हुआ है। राज किशोर सिंह को छपरा का सिटी एसपी बनाया गया है। राज किशोर सिंह वर्तमान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1,  (एसडीपीओ) पटना सिटी के पद पर कार्यरत थे।  बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना को लेकर अधिसूचना जारी की है।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज किशोर सिंह को नगर पुलिस अधीक्षक, सारण (छपरा) के पद पर पदस्थापित किया गया है। राज किशोर सिंह वर्तमान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, पटना सिटी के पद पर कार्यरत थे। वे बिहार पुलिस सेवा के सीधे नियुक्त पदाधिकारी हैं और 48वीं से 52वीं बैच से संबंधित हैं।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण बिहार राज्यपाल के आदेश से किया गया है। नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। गृह विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, पुलिस मुख्यालय एवं अन्य अधिकारियों को सूचनार्थ और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।

बता दें कि बुधवार की रात बिहार में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। पत्नी से विवाद के कारण चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को बिहार सरकार ने खगड़िया एसपी के पद से हटा दिया गया है। पत्नी पूजा के द्वारा एसपी पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई हुई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, अपराजीत को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। इसके अलावा शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक (SP) और मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का SP नियुक्त किया गया है।