विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने सुल्तानगंज घाट समेत कांवरिया पथ का लिया जायजा

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में 30 जुलाई से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज घाट सहित कांवरिया पथ का जायजा लिया।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 30, 2026, 6:00:00 PM

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में 30 जुलाई से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला जिला प्रशासन की तैयारी व्यापक पैमाने पर चल रही है। जिसको लेकर भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज घाट सहित कांवरिया पथ का जायजा लिया। 

डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि श्रावणी मेले में देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं और सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा नदी से गंगा जल भरकर पूजा अर्चना के लिए कांवर यात्रा कर देवघर जाते हैं। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

मेले में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जहां जिला प्रशासन इस बार पहले से बेहतर सुविधा देने की तैयारी में जुटी हुई है। जबकि एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा।

सुमित कुमार, भागलपुर