स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आदेश की उड़ा रहे धज्जियां! भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ा खेल आया सामने...

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में गंभीर मरीज को इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 29, 2026, 1:52:00 PM

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में गंभीर मरीज को इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि मरीज को जेएलएनएमसीएच लाया गया था जहां रजिस्ट्रेशन तो किया गया लेकिन डॉक्टर ने मरीज का इलाज नहीं किया। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने की बात कहकर मरीज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मगर डॉक्टर ने मरीज के पर्चे पर न तो सीटी स्कैन जांच लिखा और न ही कोई जरूरी जांच का जिक्र किया। ऐसे में परिजन मरीज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा कि आखिर मरीज की कौन सी जांच कराई जाए।

इस पूरे मामले को लेकर मरीज के परिजन काफी परेशान नजर आए। वहीं सदर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर राजू ने कहा कि अगर जेएलएनएमसीएच में सीटी स्कैन मशीन खराब है तो डॉक्टर को पर्ची पर जांच लिखनी चाहिए थी। मरीजों को इस तरह रेफर करना सही नहीं है।

डॉ. राजू ने कहा कि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं और जेएलएनएमसीएच के सुपरिटेंडेंट को इसकी जानकारी दी गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।

बता दें कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन बीमारियों का इलाज जिला अस्पतालों में संभव है, उन्हें वहीं किया जाए। डॉक्टरों से स्पष्ट कहा गया है कि वे बेवजह 'रेफर-रेफर' का खेल बंद करें और केवल अत्यधिक गंभीर मामलों को ही बड़े अस्पतालों में भेजें। लेकिन भागलपुर में अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने की बात कहकर मरीज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सुमित कुमार, भागलपुर