गंगा नदी में बडा हादसा, राघोपुर में डूबी नाव, 22 मजदूर थे सवार

राज्य के भागलपुल जिले से बडी खबर है। यहां बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र के विधानसभा क्षेत्र में फ्लड लाइटिंग में लगे मजदूरों की नाव अचानक डूब गयी।

राज्य के भागलपुल जिले से बडी खबर है। यहां बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र के विधानसभा क्षेत्र में फ्लड लाइटिंग में लगे मजदूरों की नाव अचानक डूब गयी। घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया। मिली खबर के अनुसार एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के पुलिस जिला नवगछिया में बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में तटबंध के फ्लड फाइटिंग में लगे मजदूरों की नाव अचानक डूब गई। बताया जा रहा है कि नाव पर 22 मजदूर सवार थे, जिनमें से 21 मजदूरों को एसडीआरएफ की टीम ने फौरन बाहर निकाल लिया, जबकि एक मजदूर अभी भी लापता है।

वहीं इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मजदूर फ्लड फाइटिंग के काम में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान अचानक नाव पलट गई। मजदूरों ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। आनन-फानन में 21 मजदूर किसी तरह तैरते हुए बाहर निकले, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने तेज धार से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, एक मजदूर अभी भी लापता है, जिसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

बता दें कि बीते दो दिन पहले रात करीब 2 बजे राघोपुर में तटबंध टूट गया था। इसके बाद युद्धस्तर पर मरम्मत और फ्लड फाइटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक नाव पलटने की घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति बन गई।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट