भागलपुर में तातारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद तातारपुर थाना पुलिस ने बिजली चक स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद छोटू और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है
भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट