बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है, जहां आज फ़िर एक बार तेंदुआ के हमले में महिला जख़्मी हुईं है। लिहाजा सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तत्काल उसे इलाज़ के लिए अस्पताल पहुंचाया है। दरअसल VTR जंगल की ओर शौच करने गईं महिलाओं पर तेंदुए नें एकाएक हमला क़र दिया। जिसके बाद चीख पुकार मच गईं। जंगल के आस पास खेतों में काम क़र रहें लोगों की शोर गुल औऱ हल्लाबोल के बाद महिला को छोड़ तेंदुआ जंगल में लौट गया।
बताया जा रहा है कि नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर पटेसरा इलाके की घटना से फिलहाल दहशत का माहौल है। वहीं जख़्मी सबिता कुमारी पति उपेंद्र राम नामक एक महिला को वन कर्मियों नें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। जो इलाज़ के बाद खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसकी जानकारी VTR अंतर्गत मदनपुर रेंज के वन रक्षी विकास कुमार नें दी है। जबकि बगहा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामप्रवेश भारती ने तेंदुए के हमले में जख़्मी महिला का इलाज किया है औऱ महिला के गर्दन, सीना समेत दाहिने हाथ में तेंदुआ द्वारा काटनें की जानकारी दी है।
बता दें कि वन विभाग ने पहले ही जंगल की ओर ना जाने को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। यही वज़ह है कि गांव गांव मुनादी करवाकर लोगों को बाघ औऱ तेंदुआ के चहलकदमी की सूचना भी दी जा चुकी है। फ़िर भी एहतियात बरतने के बावजूद लोगों का जंगली क्षेत्र में प्रवेश थमने का नाम नहीं लें रहा है औऱ नतीजतन घटनाएं सामने आ रही हैं।
खुद VTR के मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी के नेतृत्व में वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के आस पास क्षेत्रों में सतर्कता की अपील की गईं है। लोगों को झुण्ड में लाठी डंडे लेकर जंगल से सटे क्षेत्रों में खेतिबाड़ी के लिए जाने की सलाह दी गईं है, क्योंकि इन दिनों VTR के कोर एरिया से बाहर बाघ औऱ तेंदुआ लम्बे समय से भटकते देखे गए हैं औऱ कई लोगों के जान माल का नुकसान भी हुआ है। बावजूद इसकी लापरवाही आपके जान पर भारी पड़ सकती है। लिहाजा हम भी आपसे सतर्क रहने की अपील क़र रहे हैं ।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट