ख़बर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से है, जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत नेपाल सीमा पर स्थित बगहा में चिलचिलाती धूप औऱ उमस भरी गर्मी के बीच सड़कों पर विशाल तिरंगा रैली निकाली गईं। बगहा से बीजेपी सदर विधायक राम सिंह के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लिए युवाओं औऱ बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के अलावा स्कूली बच्चों नें जन जन को देशभक्ति का संदेश दिया।
वहीं SSB 65वीं बटालियन की ओर से रन फॉर पीस का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल सफ़ल प्रतिभागियों को कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा नें पुरस्कृत औऱ सम्मानित किया। दरअसल घर-घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को बगहा में NH 727 गोरखपुर - बेतिया मुख्य सड़क पर हजारों लोगों नें हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पैदल रैली निकालक़र राष्ट्रीयता के संदेश दिए।
शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ज़िलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति औऱ पुरे उत्साह के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की अपील किया गया ।
तिरंगा रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम्...महात्मा गाँधी अमर रहें जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। सबों नें एक स्वर में कहा कि तिरंगा देश कि आन, बान और शान का प्रतीक है लिहाजा आज़ादी के 80 साल पुरे होने पर गाँव से लेकर शहर में जश्न ए आज़ादी कि धूम मची है।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट