वाल्मिकीनगर पहुंचे मंत्री नंदकिशोर, नदी के हालात की लिया जायजा

पडोसी देश नेपाल में आये जलजले के बाद बिहार में फिर अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद किशोर राम ने वाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज का जायजा लिया।

पडोसी देश नेपाल में आये जलजले के बाद बिहार में फिर अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद किशोर राम ने वाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से जारी बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार में 72 घंटे का पुनः अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम ने बगहा के मंगलपुर होते वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज का जायजा लिया। मंत्री ने हालात को फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में होने का दावा किया। उनका कहना था कि उनके ही आग्रह पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी वाल्मीकिनगर आये। मंत्री ने गंडक बराज के साथ-साथ कई बांधों और तटबंधों का भी निरीक्षण किया। 

इस दौरान अधिकारियों से गंडक बराज और तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। उन्होंने दावा किया कि भगवान महादेव की कृपा बनी रहेंगी । मंत्री ने आगे कहा है कि बिहार सरकार हर आपदा की हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नेपाल की त्रासदी पऱ गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मंत्री ने ईश्वर से हताहत परिजनों को संबल औऱ हिम्मत देने की कामना की।

बगहा से परवेज की रिपोर्ट