बेतिया के कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पश्चिम चम्पारण के बेतिया महाराजा स्टेडियम स्थित कार्यालय में आज युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय माय भारत के पश्चिम चम्पारण के जिला युवा पदाधिकारी शशांक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे। इस संबंध में जिला युवा पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस और नेतृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम मे खास कर 15 से 29 वर्ष के युवाओं को जोड़ना है ताकि 2047 तक प्रधानमंत्री का जो सपना है एक विकसित भारत बनाने का, वह साकार हो सके।
प्रधानमंत्री का संबोधन सुबह 11 बजे लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान, खेल प्रतियोगिताएं और युवा संवाद सत्र आयोजित होगा। जिला युवा पदाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चंपारण के 5 हजार से अधिक युवा, खिलाड़ी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. संजय जायसवाल, डीएम और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट