बाढ़ में मरे हुए व्यक्तियों के परिजनों को मिली मदद, जिला प्रशासन ने सौंपा चार-चार लाख रुपये का चेक

खबर बगहा के पश्चिम चम्पारण से है, जहां योगापट्टी अंचल में बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों को मदद मिली। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

खबर बगहा के पश्चिम चम्पारण से है, जहां  योगापट्टी अंचल में बाढ़ के पानी में डूबने से शंकर राम, किशन कुमार एवं प्रभात कुमार की क्रमशः 29 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 3 अक्टूबर को दुखद मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर आज जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने तीनों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन एवं दुख की घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। चेक प्राप्त करते समय मृतकों के परिजनों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट