आम के बगीचे में अपराधी, पुलिस को देखते ही भागने लगा, फिर हुआ ऐसा..

बड़ी खबर बगहा से है, जहां बगहा पुलिस ने डकैती की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए एक संगठित लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 20, 2026, 2:24:00 PM

बड़ी खबर बगहा से है, जहां बगहा पुलिस ने डकैती की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए एक संगठित लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। भैरोगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान हथियार, लूट के मोबाइल और नकदी के साथ 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने भैरोगंज थाना क्षेत्र के हराह नदी किनारे स्थित आम के बगीचे में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी में दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक धारदार चाकू, हालिया लूटकांडों में छीने गए तीन मोबाइल फोन और 11 हजार 740 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तनवीर खान के नेतृत्व में गिरोह लूट की घटनाओं को अंजाम देता था और लूटे गए सामान को अपने नेटवर्क के जरिए खपाता था।पुलिस ने गिरोह के खिलाफ भैरोगंज थाना में नया कांड दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट