बेगूसराय में नीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में हजारों की संख्या में छात्र और विभिन्न छात्र संगठन के कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के जीडी कॉलेज से हजारों की संख्या में छात्र और वाम दलों से जुड़े विभिन्न छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला और वह जुलूस डीएम ऑफिस पर पहुंचकर विशाल प्रदर्शन में तब्दील हो गया।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि हजारों की संख्या में छात्र और वाम दलों के छात्र संगठन हाथों में झंडा लिए डीएम ऑफिस का विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आंदोलनकारी के हिंसक रूप की आशंका को देखते हुए सैकड़ों की संख्या में दंगा निरोधी पुलिस बल को सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में डीएम ऑफिस में तैनात किया गया है।
आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक की वजह से छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है, दो दर्जन छात्र आत्महत्या की है लेकिन मोदी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। जंतर मंतर पर जब छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर लाठी चार्ज किया गया। लेकिन जो नीट पेपर लीक हुआ उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारी लोगों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अविलंब इस्तीफा लिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा।
बेगूसराय से अमरजीत की रिपोर्ट