बेगूसराय। बीते शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूध विक्रेता यादव को गोली मार कर हत्या कर दी। भर्रा-सांख जाने बाली चपरिया बहियार के पास एक दूध विक्रेता यादव को गोली मार कर हत्या कर दी। दूध विक्रेता की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव निवासी सत्यनारायण यादव के 45 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई।
बताया जाता है कि दूध विक्रेता विनोद यादव अपने ड्रम में दूध लेकर बेगूसराय दूध देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोककर कनपटी में सटाकर दो गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
घटना का कारण जो बातें छनकर सामने आ रही है। उसमें अवैध शराब के कारोबार की मुखविरी का शक और पुराना रंजिश घटना का कारण बताया जा रहा है।मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रात में ही भेज दिया था। घटना के बाद एसपी मनीष ने भी घटनास्थल पर जाकर घटना की जानकारी ली।
रविवार को जब पोस्टमार्टम करा कर विनोद यादव के शव को घर लाया जा रहा था, तो इसी दौड़ान मृतक के परिजनों ने राजोड़ा चौक के पास शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर लगभग 1 घंटे तक आवागमन को बाधित कर दिया। सड़क जाम की सूचना पाकर मुफस्सिल थाने की पुलिस जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को काफी समझा बूझकर सड़क जाम को हटवाया। उसके बाद आवागमन सड़क पर सामान्य हुआ। सड़क जाम रहने के कारण दोनो तरफ गाड़ी की लंबी कतारे लग गई । भीषण गर्मी में लोग परेशान दिखे।
बेगूसराय से अजय कुo शास्त्री की रिपोर्ट