औरंगाबाद : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने सुबह दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर में एक ठेकेदार के पैतृक आवास पर छापेमारी की। टीम सुबह करीब पौने नौ बजे पुलिस बल के साथ अचानक गांव पहुंची और सुधीर कुमार पांडेय के आवास पर तलाशी अभियान शुरू किया। ईओयू की इस कार्रवाई से शमशेरनगर और आसपास के इलाके में हलचल मच गई।
छापेमारी के दौरान प्रशासनिक निगरानी व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है
छापेमारी के दौरान प्रशासनिक निगरानी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। दाउदनगर के अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ऋषु राज मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद हैं। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में ईओयू के पदाधिकारी आवास के अंदर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।
औरंगाबाद से रूपेश कुमार की रिपोर्ट