कोईलवर : अक्षय नवमी के पावन अवसर पर बुधवार को बड़हरा प्रखंड के चातर गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। पत्रकार अश्वनी कुमार पिंटू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आचार्य अर्जुन बाबा ने आंवले के वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजन, कथा व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की।
आचार्य अर्जुन बाबा ने अक्षय नवमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा- हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है
आचार्य अर्जुन बाबा ने अक्षय नवमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा, कथा श्रवण और दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वृक्ष के नीचे भोजन करने की परंपरा भी आरोग्यता, समृद्धि और पारिवारिक मंगल से जुड़ी है।
कार्यक्रम में बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार, बड़हरा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे
कार्यक्रम में बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार, बड़हरा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नीरज कुमार, अमोद कुमार, दीपक कुमार, आलोक भारती, कृष्ण कुमार रंजन, संतोष सिंह और समाजसेवी राकेश शर्मा सहित कई पत्रकार व गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे सामूहिक रूप से बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट