पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को काली मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और जन कल्याण की कामना की।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नीतीश कुमार ने भोजपुर स्थित श्री मां काली बखोरापुर वाली मंदिर में की पूजा-अर्चना। नीतीश कुमार ने राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। नीतीश कुमार ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर माँ काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार की सुख-समृद्धि, शांति, सामाजिक सौहार्द एवं समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगलकामना की।
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार निरंतर विकास, सामाजिक समरसता और जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन व्यतीत करे, यही उनकी प्रार्थना है। इस अवसर पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, मंत्री व जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संदेश विधायक राधाचरण सेठ के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस मौके पर नीतीश कुमार ने सबसे संवाद किया और स्थानीय विकास- कार्यो से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की।
ब्यूरो रिपोर्ट