ब‍िहार में ब‍िगड़ने वाला है मौसम, अगले कुछ घंटे घर से बाहर न न‍िकलें, बड़ा अलर्ट जारी

बिहार में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से प्रभावित जिलों में लोगों को घर से नहीं निकलने की स

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 01, 2026, 4:02:00 PM

बिहार में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी पटना समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग से प्रभावित जिलों में लोगों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी है।  

 मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 1 मई 2026 को पटना, गया, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी के लिए मेघ गर्जन-वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।  इसके अलावे मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार समेत कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) का पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम विभाग ने खगड़िया और मुंगेर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 घंटे में यहां 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा, बादल गरजने और बिजली कड़कने के आसार हैं। वहीं मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के भीतर तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताई है।

अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ तेज हवा (हवा की गति 50-60 कि.मी. प्रति घंटे तक) होने की प्रबल संभावना है। मौसम व‍िभाग ने ब‍िहार में अचानक मौसम ब‍िगड़ने की चेतावनी जारी की है। कई ज‍िलों के ल‍िए रेड अलर्ट जारी क‍िया गया है। शाम 4.30 बजे तक लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक राज्य में आंधी के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। कई इलाकों में गरज-चमक और ठनका गिरने की भी चेतावनी दी गई है। पटना समेत अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।