बिहार में बड़ा अलर्ट जारी, पटना समेत 17 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, घरों से न निकले!

बिहार में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 04, 2026, 4:06:00 PM

बिहार में मौसम सुहाना बना हुआ है। चिलचिलाती गर्मी और लू की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। आज भी मौसम कूल बना हुआ है। इस बीच एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात (ठनका), तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार गोपालगंज और सिवान जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज आंधी, गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। यह अलर्ट शाम 05:15 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से खास तौर पर अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

 वहीं राज्य के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पटना समेत कई जिले शामिल है। जिसमें पटना, नालंदा, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, रोहतास, वैशाली, शिवहर, सारण, सिवान और सीतामढ़ी शामिल है। इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। यह अलर्ट शाम 05:40 बजे तक लागू रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस से 37.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारे में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।  मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बिहार का मौसम सक्रिय बना रहेगा।  मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।  इसके बाद 6 और 7 मई को भी उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व के जिलों में वज्रपात और आंधी का पूर्वानुमान है।  ऐसे में अगले कुछ दिनों तक बिहार के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू की मार से राहत मिलेगी।