बिहार पंचायत चुनाव 2026: वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज, ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

बिहार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी। वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Apr 25, 2026, 11:00:00 AM

बिहार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी। वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से इसको लेकर निर्देश दे दिया गया है। अगले महीने से वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।  

दरअसल बिहार में 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जून से पंचायत मतदाता सूची का काम शुरू होगा। 17 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी आवेदन कर सकेंगे, हालांकि वोट देने का अधिकार 18 वर्ष पूरे होने पर ही होगा।   

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावा और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। फाइनल वोटर लिस्ट बाद में राज्य निर्वाचन आयोग जारी करेगा। युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।  गांव स्तर पर बूथ स्तर अधिकारी सूची अपडेट करेंगे। वहीं डिजिटल माध्यम से नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया चलेगी। चुनाव से पहले त्रुटिरहित वोटर लिस्ट बनाने पर चुनाव आयोग का फोकस है।  

बता दें कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए एसआईआर यानि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नियमों के तहत दस्तावेज देना होगा।  यदि आपका जन्म वर्ष 2004 के बाद हुआ है तो जन्म प्रमाणपत्र, माता और पिता का जन्म  प्रमाणपत्र देना होगा। 

बतातें चलें कि बिहार में पंचायत चुनाव 2026 में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान होगा। पंचायत चुनाव में एक साथ 6 पदों पर मतदान होगा, इसलिए हर बूथ पर 6 बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। मतदाता अलग-अलग पदों के लिए अलग यूनिट में वोट डाल सकेंगे, जबकि कंट्रोल एक ही यूनिट से होगा। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव नवंबर और दिसंबर 2026 में हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही सभी डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाकर जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं आरक्षण रोस्टर में भी बदलाव हो सकता है।