Bihar News: सरकारी कर्मियों के लिए नया नियम, सम्राट सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

सरकारी कर्मियों के लिए सम्राट सरकार ने सख्त आदेश दिया है। सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए नया ऑफिस शेड्यूल जारी हुआ है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Apr 23, 2026, 12:31:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फुल एक्शन मोड में हैं। सीएम पद संभालते ही ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में सरकारी कर्मियों  के लिए सम्राट सरकार ने सख्त आदेश दिया है। सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए नया ऑफिस शेड्यूल जारी हुआ है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है। 

दरअसल बिहार सरकार ने  सरकारी कर्मियों के लिए नया आदेश जारी किया है। अब कर्मियों को समय पर ऑफिस पहुंचना अनिवार्य होगा।  ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई भी हो सकता है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों, जिला अधिकारियों (DM) और पुलिस मुख्यालय को यह आदेश जारी किया है।  

अब सरकारी कर्मी मनमर्जी नहीं चला पाएंगे। उन्हें समय से ऑफिस आना होगा। सरकारी दफ्तरों में कर्मियों की हर गतिविधि की निगरानी डिजिटल हाजिरी यानि कि बायोमेट्रिक) के जरिए की जाएगी। नए आदेश के अनुसार  सभी कर्मचारियों के लिए ऑफिस का टाइम सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। यानि कि साढ़े 8 घंटे का शिफ्ट होगा। 

कर्मियों के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। हालांकि  महिला कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिली है। उनके लिए कार्यालय समय शाम 5 बजे तक तय किया गया है। कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्य अवधि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके अलावा नवंबर से फरवरी तक सर्दियों के दौरान समय में आंशिक बदलाव भी हो सकता है।

सभी सरकारी कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। अनुपस्थिति या लापरवाही पर कार्रवाई भी हो सकती है। सरकार ने सरकारी कर्मियों  को सख्त आदेश दिया है। इस तरह सरकारी कर्मचारियों को समय पर ऑफिस आना होगा, नहीं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे लोगों के काम में भी तेजी आ सकती है।