CM सम्राट ने बिहार में कई IAS अधिकारियों का किया तबादला, दीपक कुमार सिंह और इनायत खान को बड़ी जिम्मेदारी

सम्राट सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों का तबादला या अतिरिक्त प्रभार दिया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 22, 2026, 3:21:00 PM

सम्राट सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों का तबादला या अतिरिक्त प्रभार दिया है। IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

 जारी अधिसूचना के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। ये महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।  आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक हलकों में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि मंत्रिमंडल सचिवालय राज्य सरकार के सबसे अहम विभागों में गिना जाता है। 

वरिष्ठ IAS अधिकारी कुंदन कुमार को गृह विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। गृह विभाग राज्य का अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। मानवाधिकार आयोग में सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं राजीव श्रीवास्तव को वित्त विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 

राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा को बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है। इन्हें नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र का आयुक्त बनाया गया है। अरविन्द कुमार चौधरी, जो अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इनायत खान को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अरविंद कुमार वर्मा को उद्योग विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। डॉ बी राजेन्दर को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर निगरानी विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे जन-शिकायत, प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और बिपार्ड के महानिदेशक जैसे अतिरिक्त दायित्वों को भी संभालते रहेंगे।

बिहार में कई IAS अफसरों का हुआ तबादला

दीपक कुमार सिंह बने गवर्नर के प्रधान सचिव

मंत्रिमंडल सचिवालय के ACS बने अरविन्द कुमार चौधरी

डॉ बी राजेन्दर को निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार

कुन्दन कुमार को गृह विभाग के सचिव का प्रभार

सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार का प्रभार

इनायत खान बनीं विशेष सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार

राजीव कुमार श्रीवास्तव बने वित्त विभाग के अपर सचिव