विक्रमशिला पुल हादसे पर CM सम्राट ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख से की बात, कार्यपालक अभियंता सस्पेंड

भागलपुर का विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने पर सरकार एक्शन में आ गई है। लापरवाही को लेकर पथ निर्माण विभाग ने एक कार्यपालक अभियंता सस्पेंड कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख से बात की है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 04, 2026, 11:46:00 AM

कोसी और सीमांचल की ‘लाइफलाइन’ कहा जाने वाला भागलपुर का विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने पर सरकार एक्शन में आ गई है।  लापरवाही को लेकर पथ निर्माण विभाग ने एक कार्यपालक अभियंता सस्पेंड कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख से बात की है। 

कोसी और सीमांचल की ‘लाइफलाइन’ कहा जाने वाला भागलपुर का विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने पर सरकार एक्शन में आ गई है।  विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। लापरवाही को लेकर पथ निर्माण विभाग ने एक कार्यपालक अभियंता सस्पेंड कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख से बात की है। 

दरअसल भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बिहार सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड कर दिया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने विक्रमशिला पुल को लेकर कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड कर दिया है।  तीन महीने के अंदर पुल को रिकवर करने का लक्ष्य रखा गया है।  वहीं श्रीकृष्ण सिंह सेतु से आवाजाही की सुविधा बहाल रहेगी। 

वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख से बातचीत की है, ताकि पुल की मरम्मत कार्य में तेजी लाई जा सके। अब इस कार्य में भारतीय सेना की मदद लेने की तैयारी की जा रही है। पुल निगम ने बताया कि विशेष टीम को मुआयना के लिए भेजा गया है। पाया सुरक्षित है, स्लैब गिरा है, हादसे की जांच जारी है। मरम्मती होने तक अब वैकल्पिक रुट से आवाजाही होगी।  घाट पर स्टीमर की व्यवस्था की गई है।   

बता दें कि कोसी और सीमांचल की ‘लाइफलाइन’ कहा जाने वाला भागलपुर का विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा रविवार की आधी रात पूरी पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गंगा नदी में गिर गया। पिलर संख्या 4-5 के बीच का स्लैब गंगा की लहरों में समाने के साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। 

आधी रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा में गिर गया। हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उस समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे लेकिन समय रहते सभी को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।