निसान मोटर इंडिया भारतीय बाजार में अपनी एक और नई कार के साथ धमाल मचाने को तैयार है। निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) और टेकटॉन (Nissan Tekton) के बाद कंपनी एक और एसयूवी ला रही है। ब्रांड एक 7-सीटर एसयूवी लेकर आ रहा है, जिसका सीधा मुकाबला महिंद्रा की स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 7एक्सओ जैसी कारों से होगा। Nissan Tekton को भारत में जुलाई 2026 में लॉन्च किया गया था। ये मौजूदा टेकटॉन का एक्सटेंडेड वर्जन होगी। हाल ही में इसके 7-सीटर वर्जन के प्रोटोटाइप को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
इस एसयूवी को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है। निसान टेकटॉन 7-सीटर कार पहले भी नजर आ चुकी है। अब इसका फ्रंट और रियर लाइटिंग सिग्नेचर स्पॉट किया गया है। टेकटॉन की लॉन्चिंग के बाद निसान की सेल्स में उछाल आया है। ऐसे में इस 7-सीटर एसयूवी के आने से कंपनी की सेल में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि, इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं दी है।
निसान की 7-सीटर एसयूवी में हमें यूनिक रियर एलईडी टेल लाइट मिलेगी। निसान टेकटॉन से इसका डिज़ाइन अलग होगा। ये कार मौजूदा टेकटॉन से लगभग 300 एमएम बड़ी है। कार के फ्रंट में हमें नई ग्रिल, रिडिजाइन बंपर और कई दूसरे नए एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।
Tekton 7-सीटर में 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.1 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती है।