Jio अपने यूजर्स के लिए कई प्लान पेश करता है। जहां पॉपुलर प्लान 28 दिनों से 84 दिनों की वैलिडिटी वाला होता है। वैसे तो रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान हैं। लेकिन Jio यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैलिडिटी वाला एक सबसे सस्ता प्लान भी है, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
दरअसल Jio यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैलिडिटी वाला यह खास प्लान है। जियो ने खास तौर पर इस प्लान को लंबे समय तक कम खर्च में सिम एक्टिव रखने के लिए उतारा है। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं।
रिलायंस जियो का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 448 रुपये में आता है। इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, कंपनी यूजर्स को कुल 1,000 फ्री SMS भी ऑफर करती है।
जियो के इस प्लान में यूजर्स को कॉम्पलिमेंटरी OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है। यूजर्स को इसमें Jio AI Cloud और Jio TV का फ्री एक्सेस मिलता है। कंपनी ने इस प्लान को अपनी वेबसाइट पर वैल्यू प्लान की लिस्ट में रखा है। यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो जियो का नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज करते हैं और चाहते हैं कि उनका नंबर बंद भी न हो।
जियो के 448 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान में इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलती है। यह उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हैं, जो सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। साथ ही जो लोग हमेश वाईफाई कवरेज वाले इलाके में रहते हैं। उनके लिए भी काफी यूजफुल है।
Jio 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान
प्लान डेटा + कॉलिंग + वैलिडिटी OTT/एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
₹448 डेटा नहीं, अनलिमिटेड कॉल्स + 1000 SMS, 84 दिन JioTV, JioAICloud
₹799 1.5GB/दिन (126GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन JioTV, JioAICloud, JioHotstar (90 दिन)
₹859 2GB/दिन (168GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud
₹889 1.5GB/दिन (126GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन JioSaavn Pro, JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud