रात 9 बजे एक कॉल और 150 इंजीनियर की चली गई नौकरी! कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप
एक सोशल मीडिया पोस्ट ने कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। रात 9 बजे एक कॉल आता है और एक ही झटके में 150 इंजीनियर की नौकरी चली जाती है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट ने कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। रात 9 बजे एक कॉल आता है और एक ही झटके में 150 इंजीनियर की नौकरी चली जाती है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पोस्ट क जरिए यह जानकारी दी है। कंपनी से निकाले गए एक इंजीनियर ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर उठाया, जिसके बाद यह मामला सबके सामने आया। हालांकि सॉफ्टवेयर कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दावा किया है कि कंपनी ने रात 9 बजे Microsoft Teams पर एक मीटिंग बुलाई और कुछ ही मिनटों में भारत की पूरी इंजीनियरिंग टीम को नौकरी से निकाल दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के करीब 150 इंजीनियर एक झटके में बेरोजगार हो गए।
इंजीनियर के अनुसार उन्होंने कंपनी में इंटर्न के तौर पर शुरुआत की थी और बाद में फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर बने। करीब 1.8 साल तक उन्होंने React, Node.js, Express, JavaScript/TypeScript, REST APIs और डेटाबेस जैसी तकनीकों पर काम किया। पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी ने कर्मचारियों को कोई सेवरेंस पैकेज (मुआवजा) भी नहीं दिया। एक मीटिंग हुई... और सब खत्म हो गया।
बाद में Reddit पर हुई बातचीत में इंजीनियर ने दावा किया कि कंपनी ने भारत में अपना ऑपरेशन पूरी तरह बंद कर दिया, जिसके चलते सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निकाल दिया गया। एक अन्य पोस्ट में कंपनी पर यह आरोप भी लगाया गया कि भारत की इंजीनियरिंग टीम से जुड़े LinkedIn पेज और पोस्ट भी हटाए गए। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। फ़िलहाल तो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सोशल मीडिया पोस्ट ने कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है।