'आप डेंजर जोन में हैं, ठीक है' खेसारी लाल यादव बोले-इस नफरत की आग को मामूली मत समझिए

दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के बाद सियासत तेज है। पुलिस द्वारा बिहारी युवक की हत्या के बाद बिहार के लोगों में भारी आक्रोश है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य के बाद भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है।

 'आप डेंजर जोन में हैं, ठीक है' खेसारी लाल यादव बोले-इस नफरत की आग को मामूली मत समझिए

दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के बाद सियासत तेज है। पुलिस द्वारा बिहारी युवक की हत्या के बाद बिहार के लोगों में भारी आक्रोश है। विपक्ष की ओर से बीजेपी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य के बाद भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है-इस नफरत की आग को मामूली मत समझिए।

दिल्ली में बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले पर  भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ट्वीट कर लिखा है-'इस नफरत की आग को मामूली मत समझिए। आवाज उठाइए और खुद आवाज बनिए। इस घृणा का शिकार कल कोई और बिहारी हो सकता है, कोई और राज्य हो सकता हैं। और हां, ये नफरत क्लास देख कर नहीं आती, किसी भी वर्ग में आप आते हो, आवाज नहीं उठायेंगे तो समझिए आप डेंजर जोन में हैं। ठीक है।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है और पूछा है- बिहारी होना देशद्रोह है?  तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है-भाजपा सरकार में 'बिहारी होना' ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। उन्होंने लिखा कि, नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था। ‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है-क्या बिहारी होना गोली खाने की गारंटी है ? केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने अपने मातहत अधिकारियों के मन में बिहार-यूपी के लोगों के प्रति इतना जहर भर दिया है कि दिल्ली पुलिस के एक पुकिसकर्मी ने " कहाँ से हो ?" ये पूछने के बाद जब ये जाना कि युवक बिहार से है, तो बिना झिझक युवक को गोली मार दी।

रोहिणी ने आगे लिखा है-अफ़सोसजनक बात तो ये है कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है, केंद्र की सरकार बिहार की ही एक पार्टी के समर्थन पर टिकी है, फिर भी इस नृशंस घटना पर बिहार से आने वाले सत्तापक्ष के सभी सांसद, बिहार के बड़बोले, अनावश्यक बोलने वाले नए मुख्यमंत्री मौन हैं ? क्यूँ चुप हैं बिहार के सन्दर्भ में चुनावी मंच से " मारब सिक्सर के छौ गोली छाती में " जैसा घटिया डायलॉग बोलने वाले प्रधानमंत्री ?

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM