सीवान में CM की सभा छोड़कर जाने लगीं महिलाएं, नीतीश कुमार बोले– काहे भाग रही हो, योजना जानोगी तभी ना बोलोगी

सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज छठा दिन रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया।

नीतीश कुमार की तस्वीर

सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज छठा दिन रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। हालांकि उनके भाषण के दौरान उस वक्त माहौल थोड़ा असहज हो गया, जब सभा में मौजूद कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं।

महिलाओं को जाते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ही टोका। उन्होंने कहा, “काहे भाग रही है, सुनो… रुको सब। बैठो। योजनाओं के बारे में जानोगी तब ही ना बोलोगी। इधर-उधर क्यों जा रही हो।” मुख्यमंत्री की इस अपील के बाद कुछ महिलाएं वापस लौटकर बैठ गईं, जबकि कुछ महिलाएं कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलती रहीं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि “पुरानी सरकार वाले कोई काम नहीं करते थे। गड़बड़ी करके जेल गए और अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। वही सब चलता रहता था।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उनकी सरकार बनी है, तब से बिहार में विकास की दिशा बदली है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं, गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए उनकी सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं, जिसे जनता खुद देख रही है।

सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार उनकी सरकार बनी थी। उन्होंने कहा, “तब से बिहार में कानून का राज है। अब यह पांचवां दौर है, इससे पहले चार दौर हो चुके हैं।” उन्होंने 2005 से पहले के हालातों को याद करते हुए कहा कि उस समय स्थिति बेहद खराब थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। समाज में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे, शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी, इलाज की सुविधा नहीं थी, सड़कों और बिजली का नामोनिशान नहीं था। उन्होंने कहा कि “सोचिए, बिहार का हाल कितना बुरा था, क्योंकि उस समय की सरकारें कोई काम नहीं कर रही थीं।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM