'नीतीश कुमार को टॉर्चर किया गया' निशांत का नाम लेकर तेजस्वी यादव ने ऐसा क्यों कहा

सदन से निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने एक बार फिर एनडीए सरकार और सम्राट चौधरी पर हमला बोला। साथ बीजेपी पर नीतीश कुमार के साथ साजिश करने का आरोप लगाया।

'नीतीश कुमार को टॉर्चर किया गया' निशांत का नाम लेकर तेजस्वी यादव ने ऐसा क्यों कहा

बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार ने शुक्रवार फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच खूब आरोप पलटवार हुआ। सदन से निकलने के बाद  तेजस्वी यादव ने एक बार फिर एनडीए सरकार और सम्राट चौधरी पर हमला बोला। साथ बीजेपी पर नीतीश कुमार के साथ साजिश करने का आरोप लगाया।    

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और नए सीएम बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में पांच साल में पांच सरकार बनी। सरकार बनी और फिर नई सरकार बनी। निशांत ने भी कहा था कि अमित अंकल बोले हैं कि नीतीश कुमार 30 तक रहेंगे कोई दिक्कत नहीं है। 

तेजस्वी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को जाना ही होता तो वह खुद चुनाव के समय बोल सकते थे कि चुनाव के बाद हम चले जाएंगे लेकिन चुनाव में कभी उन्होंने यह बात नहीं बोला बल्कि हम लोग ही बोल रहे थे कि बीजेपी उनको सीएम की कुर्सी पर नहीं रहने देगी।

नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि अंदर ही अंदर दबाव डालकर, टॉर्चर कर के और बेईज्जत कर के नीतीश कुमार को भगाया। इस बात को कौन नहीं जानता है। इससे पहले सदन में भी तेजस्वी ने कहा कि  भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बने नहीं रहने दिया और बीजेपी वालों ने नीतीश जी को फिनिश कर दिया। ''25 से 30, फिर से नीतीश'' वाला नारा झूठा साबित हुआ।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM