सीएम सम्राट चौधरी कब करेंगे कैबिनेट विस्तार, बीजेपी के बाद जदयू ने कर दिया साफ

बिहार में सरकार गठन के बाद अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। जिसको लेकर अटकलें तेज है। बीजेपी ने कहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। अब इस मामले पर जदयू का भी बयान सामने आया है।

सीएम सम्राट चौधरी कब करेंगे कैबिनेट विस्तार, बीजेपी के बाद जदयू  ने कर दिया साफ

बिहार में सरकार गठन के बाद अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। जिसको लेकर अटकलें तेज है। बीजेपी ने कहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। अब इस मामले पर जदयू का भी बयान सामने आया है।  

दरअसल रविवार को सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम  विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बहुत जल्द इसका विस्तार किया जाएगा। सरकार इस पर काम कर रही है और जल्द ही फैसला सामने आएगा। 

इससे पहले शनिवार को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए हैं कि नई सरकार बिहार के विकास के लिए लंबी योजना पर काम कर रही है और आने वाले समय में एक सशक्त टीम के साथ राज्य को आगे ले जाया जाएगा। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि किन लोगों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में बहुमत साबित किया था। जिसके बाद राज्यपाल से मुलाकात की थी। नई सरकार में  फिलहाल कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। सभी विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ही संभाल रहे हैं। सम्राट चौधरी अकेले 29 विभाग संभाल रहे हैं, जबकि विजय चौधरी के पास 10 विभाग और बिजेंद्र यादव के पास 8 विभाग है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM