नीतीश कुमार के मन में चल क्या रहा ? CM सम्राट के बाद अब डिप्टी सीएम-मुख्य सचिव से मिले

शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। अब पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव और उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात की।

नीतीश कुमार के मन में चल क्या रहा ? CM सम्राट के बाद अब डिप्टी सीएम-मुख्य सचिव से मिले

बिहार में इन दिनों सियासी हलचल तेज है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में फ्लोट टेस्ट पास किया। इसके बाद मुलाकातों  का सिलसिला जारी है। शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। अब पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव  और उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात की।  

दरअसल राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री और जेडीयू के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात की।  दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई है। इससे पहले भी बीते दिनों बिजेंद्र प्रसाद यादव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिले थे।  

उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के अलावा नीतीश कुमार बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के आवास भी पहुंचे और उनसे मुलाकात की। कहा जा रहा है कि मुलाकात में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है।  

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक अणे मार्ग पहुंचकर पूर्व सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं की मुलाकात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर नेताओं की बीच चर्चा हुई होगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में बहुमत साबित किया था। जिसके बाद राज्यपाल से मुलाकात की थी। नई सरकार में  फिलहाल कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। सभी विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ही संभाल रहे हैं। अब इन मुलाकातों से लग रहा है कि जल्द सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM