पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर मतदान जारी, अंतिम चरण में कई बड़े नेताओं की परीक्षा

पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर मतदान जारी, अंतिम चरण में कई बड़े नेताओं की परीक्षा

पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर मतदान जारी, अंतिम चरण में कई बड़े नेताओं की परीक्षा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 29, 2026, 9:54:00 AM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में आज मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में राज्य की कुल 294 सीटों में से शेष बची 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिससे चुनावी तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी।

इस चरण में कई महत्वपूर्ण और चर्चित सीटें शामिल हैं। कोलकाता की भवानीपुर सीट खास चर्चा में है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी मैदान में हैं, जहां वह फिलहाल भाजपा के विधायक हैं। इन दोनों नेताओं के बीच मुकाबला राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

मतदान जिन जिलों में हो रहा है, उनमें हुगली की 18, हावड़ा की 16, कोलकाता की 11, नदिया की 17, उत्तर 24 परगना की 33, पूर्वी बर्धमान की 16 और दक्षिण 24 परगना की 31 सीटें शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर चुनाव आयोग ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनी रहे।

इस चरण में कुल 1,448 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 218 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा 266 मुस्लिम उम्मीदवार हैं, जिनमें 25 महिला प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इन सीटों पर लगभग 3.21 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो जिन 142 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटें तृणमूल कांग्रेस ने जीती थीं, जबकि भाजपा को केवल 18 सीटों पर सफलता मिली थी। ऐसे में इस चरण के परिणाम राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM