NEET छात्रा मौत केस पर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, पीड़िता की मां रहीं मौजूद, पटना में कांग्रेस सड़कों पर

Pappu Yadav

Pappu Yadav

पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा की मौत के मामले ने बिहार से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक सियासी उबाल पैदा कर दिया है। कांग्रेस और छात्र संगठनों के नेतृत्व में लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। पटना की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में “पप्पू यादव को रिहा करो” के पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर जलाए और NEET छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से की गई है, वहीं NEET छात्रा की मौत के मामले में सरकार सच्चाई दबाने की कोशिश कर रही है।

इसी कड़ी में छात्र संगठन AISA की ओर से जहानाबाद से पालीगंज तक “बेटी बचाओ, न्याय दो यात्रा” निकाली जा रही है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं, जो दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी पप्पू यादव के समर्थन और छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर विशाल प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में पीड़िता की मां और परिवार के सदस्य खुद मौजूद हैं। आयोजकों के मुताबिक, इसमें करीब 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना है।

पीड़िता की मां ने भावुक होते हुए कहा कि पप्पू यादव इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन लगातार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मां का कहना है— “क्या उनकी बेटियां, बहनें नहीं हैं? हमने किसी का क्या बिगाड़ा था?”

परिजनों ने साफ कहा है कि उन्हें SIT जांच पर भरोसा नहीं है और वे इस मामले को CBI को सौंपने की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल, सड़क से संसद तक उठ रही ये आवाज़ें सरकार के लिए बड़ा सियासी और नैतिक सवाल खड़ा कर रही हैं।

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM