जनता की शिकायत पर एक्शन में विजय सिन्हा — कॉल नहीं लगी तो खुद पहुंचे टोल फ्री सेंटर, अधिकारियों को लगाई फटकार

डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए सगुना मोड़ स्थित कॉमन सर्विस सेंटर के रीजनल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए सगुना मोड़ स्थित कॉमन सर्विस सेंटर के रीजनल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां वह भूमि राजस्व विभाग के टोल फ्री कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली की जांच करने पहुंचे थे।

दरअसल, भूमि राजस्व विभाग की ओर से आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी टोल फ्री नंबर 18003456215 पर कॉल नहीं लगने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने पहले खुद अपने स्तर से कई बार टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाई, लेकिन जब कॉल कनेक्ट नहीं हुआ तो वह खुद सच्चाई जानने कॉल सेंटर पहुंच गए।

विजय सिन्हा के अचानक पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कोशिशें शुरू हो गईं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से सख्त लहजे में पूछा कि कितनी शिकायतें आती हैं और उनका पूरा ब्योरा कहां है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कुल 1008 कॉल अटेंड की गई हैं।

इस पर विजय सिन्हा ने तुरंत कहा कि पांच कॉल निकालिए, मैं खुद बात करूंगा। इसके बाद उन्होंने टोल फ्री नंबर पर कॉल करने वाले लोगों से सीधे बातचीत की और पूछा कि वे कितनी देर से फोन लगा रहे थे और पहले भी कॉल करने की कोशिश की थी या नहीं।

डिप्टी सीएम ने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और CSC प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए योजनाएं बनाती है, लेकिन अगर वही योजनाएं जमीन पर काम नहीं कर रही हैं तो यह गंभीर लापरवाही है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि टोल फ्री सिस्टम को तुरंत पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, कॉल रिसीविंग और शिकायत निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग हो और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों की शिकायतों का समय पर समाधान हो सके।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM