आशुतोष कुमार के भाई की मौत पर बोले विजय सिन्हा– 'दोषियों को पाताल से भी ढूँढ निकालेंगे, मिलेगा न्याय'

भाजपा नेता और भूमिहार समाज को संगठित करने के लिए सक्रिय भूमिहार ब्राह्मण मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार के भाई आलोक कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Vijay Sinha

भाजपा नेता और भूमिहार समाज को संगठित करने के लिए सक्रिय भूमिहार ब्राह्मण मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार के भाई आलोक कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक और आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गया स्थित आशुतोष कुमार के आवास पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुखद घड़ी में परिवार को धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बड़हिया निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मृणाल माधव भी गया पहुंचे। उन्होंने आशुतोष कुमार से मुलाकात कर हर संभव कानूनी सहायता का भरोसा दिलाया। मृणाल माधव ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सवाल है और आलोक कुमार को न्याय दिलाने के लिए समाज हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों झारखंड के देवघर में एक तेज रफ्तार कार ने आलोक कुमार को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आशुतोष कुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए इसे दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हत्या करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में देवघर के कुख्यात राहुल चंद्रवंशी के एक रिश्तेदार की भूमिका है।

मामले में यह भी आरोप सामने आए हैं कि घटना के बाद राहुल चंद्रवंशी समेत 20 से 25 लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि हथियार दिखाकर परिजनों को डराने की कोशिश भी की गई। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम पास के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है।

फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की अपेक्षा कर रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी और पारदर्शिता से कार्रवाई करता है।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM