विधानसभा में CM और भाई वीरेंद्र में तीखी नोकझोंक, RJD विधायक बोले– सरकार नहीं चलेगी, नीतीश कुमार का जवाब - आपने कोई काम नहीं किया

बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।

नीतीश कुमार की तस्वीर

बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।

दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सोमवार को चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, बर्बरतापूर्वक मारा गया, ये सरकार नहीं चलेगी।राजद विधायकों को जवाब देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी उठे। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चलेगी तो चौकीदारों की सुनेगा कौन

सीएम नीतीश कुमार अपनी जगह से खड़े हुए और कहा कि-हमलोग 2002 हैं आपलोग कितने हैं ...बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए आपलोग कभी कोई काम किए हैं क्या ? 

सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी सदस्यों के तरफ भाई वीरेंद्र और कुमार सर्वजीत को इशारा करते हुए कहा कि- आपलोग बैठिए चुपचाप, आपलोग कितना हो गए हैं जरा दिखिए; हमलोग अब तो 2002 (संदर्भ NDA विधायकों की संख्या 202) हो गए हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप बेमतलब का नहीं बोलिए बैठिए चुपचाप। हम तो बैठे रहते हैं आप लोगों का सुनते रहते हैं अब आप लोग ऐसे बोल रहे हैं यह कोई तरीका है। आपलोग कितना काम किए, पहले कितना काम होता था वह भी बताइए ?

इसके बाद भी सीएम ने कहा- एक दो बार तो आप लोगों को गलती हम अपने साथ रखें, लेकिन आपलोग  इधर-उधर करने लगे तो हम लोगों ने सोचा अब साथ नहीं रहना है, अब कभी हम आपलोगों को माफ नहीं करेंगे । आपकी सरकार ने कभी कोई काम किया है क्या। अरे आपकी सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया है। जो भी काम हुआ है वह हमारे समय में हुआ। सीएम नीतीश कुमार के लगातार इस एक्शन को लेकर उनके बगल की सीट पर बैठे संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी उनको यह कहते हुए नजर आए कि अब आप बैठ जाइए हो गया, अब मत बोलिए उसके बाद भी सीएम अपनी बात कह रहे थे हालांकि विपक्ष के विधायकों ने हंगामा बंद किया तो सीएम नीतीश कुमार भी अपनी जगह पर बैठ गए

नीतीश जब बोल रहे थे तो राजद विधायक सर्वजीत भी खड़े हो गए। हंगामा बढ़ा तो राजद विधायक वेल में पहुंच गए और 'नीतीश होश में आओ' के नारे लगाने लगे। जिसके बाद मार्शल को बुलाकर उनकी तख्तियां हटाई गईं। स्पीकर के बार-बार कहने के बाद विपक्ष के विधायक अपनी सीट पर बैठे।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा, 'विपक्ष ने चौकीदार-दफादार की बात उठाई। अगर सरकार प्रदर्शन के खिलाफ होती तो प्रदर्शन को रोक देती। हमारी सरकार ने प्रदर्शन नहीं रोका। सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी।'

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM