विधान परिषद में सुनील सिंह का बड़ा आरोप – JDU पर 99 लाख महीना लेने का दावा, सदन में दिखाए कागजात

बिहार विधान मंडल के आखिरी दिन आज भी हंगामे के आसार हैं। इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजद एमएलसी सुनील सिंह सरकार पर हमलावर दिखे

सुनील सिंह

बिहार विधान मंडल के आखिरी दिन भी सदन में जोरदार हंगामे के आसार दिख रहे हैं। कार्यवाही शुरू होने से पहले ही आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह सरकार पर हमलावर नजर आए। गुरुवार को विधान परिषद में शराबबंदी और पैसों के लेन-देन को लेकर उठे मुद्दे पर आज वह दस्तावेजों के साथ सदन पहुंचे।

सुनील सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि “किंग महेंद्र” से जदयू हर महीने 99 लाख रुपये लेती है। उन्होंने इस संबंध में कागजात लहराते हुए आरोप लगाया कि कई ऐसी कंपनियां हैं जिनका टर्नओवर बेहद कम है, लेकिन उन्होंने जदयू को 24 करोड़ रुपये तक का फंड दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से और क्यों दी गई?

यहीं नहीं, उन्होंने बीजेपी पर भी शराब माफिया से पैसे लेने का आरोप लगाया। सुनील सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष का एकमात्र एजेंडा लालू परिवार को बदनाम करना है, जबकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा, “मैं डेढ़ घंटे में शराब की डिलीवरी करवा सकता हूं, लेकिन ऐसा करने से विधानसभा में काम करने वाले स्टाफ की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।” इस बयान के बाद सदन में हलचल और तेज हो गई।

आज के सत्र में इन आरोपों पर जोरदार बहस और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM