विधान परिषद में राबड़ी–नीतीश नोंकझोंक पर श्याम रजक का बड़ा बयान, बोले– देवर-भौजाई की बहस को न दें सियासी रंग

बिहार विधान परिषद में बीते दिन हुई राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नोंक-झोंक ने सियासी माहौल गरमा दिया है। सदन की कार्यवाही के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली

श्याम रजक की तस्वीर

बिहार विधान परिषद में बीते दिन हुई राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नोंक-झोंक ने सियासी माहौल गरमा दिया है। सदन की कार्यवाही के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसके बाद विपक्ष ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की। हंगामे के चलते परिषद की कार्यवाही भी प्रभावित हुई और मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

इस पूरे घटनाक्रम पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया है। श्याम रजक ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक विवाद नहीं, बल्कि एक सामान्य और व्यक्तिगत बहस थी, जिसे जानबूझकर तूल दिया जा रहा है।

श्याम रजक ने अपने बयान में कहा, “देखिए, एक है भौजाई और एक हैं देवर। महीना भी है माघ का। ऐसे में देवर-भौजाई के बीच अगर छींटाकशी हो जाए तो उसमें तीसरे व्यक्ति को टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। अब भौजाई कुछ बोलेगी तो देवर का भी जवाब देना स्वाभाविक है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को राजनीतिक रंग देना पूरी तरह निंदनीय है। श्याम रजक के मुताबिक, सरकार इस पूरे मामले को लेकर गंभीर है और जो भी जरूरी कदम थे, वे उठाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यदि परिवार की ओर से सीबीआई जांच की मांग की गई थी, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे भी मंजूरी दे दी है।

श्याम रजक ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। “कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए ये लोग अपने चेहरे को चमकाने के लिए ऐसे मामलों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

जेडीयू विधायक का मानना है कि विपक्ष इस मामूली बहस को राजनीतिक हथियार बनाकर सरकार को घेरना चाहता है, जबकि असल मुद्दों पर उनके पास कहने को कुछ नहीं है। अब देखना होगा कि यह सियासी घमासान आगे क्या मोड़ लेता है।

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM