विधान परिषद में नीरज कुमार- सुनील सिंह के बीच बहस, MLC ने कहा - हमाम में सभी नंगे हैं...मैं सभी के बारे में एक-एक बात जानता हूं...
बिहार विधान परिषद में एक बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह द्वारा दिए गए कथित बयान ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस को जन्म दे दिया।
बिहार विधान परिषद में एक बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह द्वारा दिए गए कथित बयान ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस को जन्म दे दिया।
कल राजद के एमएलसी सुनील कुमार ने कहा था कि सदन की कार्रवाई के अंतिम दिन ऑर्डर से शराब मंगवाएंगे। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने उनके सदन को बाहर दिए बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि धारा 30 के तहत इस बयान पर 5 से 10 साल तक की सजा हो सकती है। शपथ लेने वाले एमएलसी इस तरह का बयान नहीं दे सकते जो विधान परिषद की गरिमा के खिलाफ है।
इस पर सुनील कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड किंग महेंद्र से 99 लाख रुपया 5 साल तक लेती रही। इस दौरान जदयू एमएलसी नीरज कुमार और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस हुई।
इसके बाद एमएलसी रामबचन राय ने सुनील सिंह से कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आप पर पहले भी तीखी टिप्पणी की है इसलिए बोलते समय सोचा करें।
राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हमाम में सभी नंगे हैं। मैं सभी के बारे में एक-एक बात जानता हूं
फिलहाल इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी जारी है। सत्ता पक्ष जहां इसे सदन की गरिमा का प्रश्न बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक द्वेष और मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दे रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि यह विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है और क्या दोनों पक्ष इस पर किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंच पाते हैं या नहीं।