विदेश दौरा खत्म कर दिल्ली लौटे तेजस्वी यादव, पिता लालू प्रसाद से की मुलाकात, अब पटना वापसी का इंतजार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से लौटकर भारत आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीब एक महीने की विदेश यात्रा के बाद तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से लौटकर भारत आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीब एक महीने की विदेश यात्रा के बाद तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में आरजेडी सांसद मीसा भारती के आवास पर हुई, जहां लालू प्रसाद यादव फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने लालू प्रसाद यादव की आंखों की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वे दिल्ली में ही रह रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सोमवार रात को उनके पास पहुंचकर उनका हालचाल जाना और परिवार के साथ कुछ वक्त बिताया। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव फिलहाल एक से दो दिन दिल्ली में ही रुक सकते हैं। इस दौरान उनकी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सप्ताहांत तक उनके पटना लौटने के आसार हैं, जहां आरजेडी नेता और समर्थक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में बिहार विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई थी। सत्र के शुरुआती दो दिनों में वे सदन में मौजूद थे, लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण के दिन उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठे थे। इसके बाद यह दावा किया गया कि तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री यादव और बच्चों के साथ विदेश यात्रा पर निकल गए हैं, और यूरोप टूर पर हैं।

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद पार्टी राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रही है। विपक्षी दलों द्वारा विधायकों की टूट का दावा किया जा रहा है। ऐसे में तेजस्वी यादव की सक्रिय राजनीति में वापसी को आरजेडी के लिए अहम माना जा रहा है। आने वाले एमएलसी, राज्यसभा और पंचायत चुनावों से पहले उनकी भूमिका पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM