वैशाली: स्टेशन मास्टर का दबंग अंदाज़, मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा, वीडियो वायरल

बिहार के वैशाली जिले से इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है

Munna sukla

बिहार के वैशाली जिले से इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुछ युवकों को धमकाते हुए खुद को कुख्यात नाम मुन्ना शुक्ला का भतीजा बताता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जब इसकी पड़ताल की गई, तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

जांच में पता चला कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति लालगंज स्टेशन का स्टेशन मास्टर मनोज कुमार है। वहीं, यह भी स्पष्ट हुआ कि स्टेशन मास्टर मनोज कुमार का मुन्ना शुक्ला से कोई भी पारिवारिक संबंध नहीं है। उन्होंने सिर्फ युवकों को डराने के लिए यह बात कही थी।

दरअसल, यह वीडियो चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना लालगंज पकड़ी रेलवे स्टेशन की है, जहां कुछ युवक बाइक से स्टेशन परिसर में चक्कर लगा रहे थे। स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका और आपत्ति जताई, तो युवक उनसे उलझ गए। काफी समझाने के बावजूद जब युवक नहीं माने, तो गुस्से और मजबूरी में स्टेशन मास्टर के मुंह से निकल गया कि “मैं भी मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा।” इतना सुनते ही युवक मौके से फरार हो गए।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद स्टेशन मास्टर को अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद उनका एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। मीडिया कर्मियों ने जब स्टेशन मास्टर से संपर्क करना चाहा, तो वे स्टेशन पर मौजूद नहीं थे। बाद में फोन पर बातचीत में मनोज कुमार ने कहा कि उन्होंने बदमाशी कर रहे युवकों को डराने के लिए ऐसा बयान दिया था, जो गलत था, और इसके लिए वे माफी मांगते हैं।

वहीं, इस पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल मंडल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रहा है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM